
घरों और कार्यालयों में उपयोग किए जाने वाले रूम फ्रेशनर स्प्रे में वाष्पशील कार्बनिक यौगिक और डाइक्लोरोबेंजीन जैसे रसायन होते हैं।
इन रसायनों के छोटे कण हवा में फैल जाते हैं जिससे सांस लेने में दिक्कत, एलर्जी तथा आंखों और गले में जलन की समस्या हो सकती है।
अस्थमा या एलर्जी से पीड़ित लोगों के लिए इसकी तेज खुशबू परेशानी बढ़ा सकती है इसलिए इस्तेमाल के बाद कमरे में हवा का रास्ता बनाना चाहिए।