छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्र नकिया और आसपास के ग्रामीण इलाकों में एक साथ मलेरिया के 40 से अधिक मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है।
मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के बीच नगर पालिक निगम कोरबा के पास वर्तमान में एक भी चालू फॉगिंग मशीन नहीं है, क्योंकि पुरानी मशीनें पिछले 2 सालों से खराब पड़ी हैं।
नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बताया कि संकरी गलियों में कीटनाशक छिड़काव के लिए बाइक माउंटेड फॉगिंग मशीन और बड़ी मशीनों की खरीदी के लिए नया टेंडर जारी किया गया है।