
भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.25% की बढ़ोतरी की है, जिससे यह दर 5.25% से बढ़कर 5.50% हो गई है।
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने तीन दिवसीय मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद इस फैसले का ऐलान किया।
फरवरी 2023 के बाद लगभग चार साल में यह पहली बार है जब रेपो रेट में बढ़ोतरी की गई है।