
प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बदलते हुए श्याम नंदन यादव को मैदान में उतारा है।
कांग्रेस द्वारा भूषण झा को भू-माफिया और हथियार तस्कर बताए जाने तथा विवाद के बाद पार्टी ने यह बदलाव किया है।
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।