भारत सरकार ने दिल्ली में स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बने अवैध बैरिकेड्स और फेंसिंग को बुलडोजर चलाकर पूरी तरह से साफ कर दिया है।
यह कार्रवाई इस्लामाबाद में भारतीय दूतावास के पास से पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा खंभे और सुरक्षा घेरा हटाए जाने के ठीक दो दिन बाद जवाबी कार्रवाई के रूप में की गई है।
सुरक्षा घेरा हटाए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तानी दूतावास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को नए सिरे से व्यवस्थित किया है।