
बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार करने वाली एक सुपरहिट फैमिली ड्रामा फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के महज एक महीने के भीतर ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।
2 घंटे 41 मिनट की अवधि वाली इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, जो अब घर बैठे इसे देख सकेंगे।