
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता अभिजीत दिपके ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी खुद को आरएसएस से बड़ा समझने लगी है।
दिपके ने भाजपा को नसीहत दी कि उसे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की बात सुननी चाहिए, क्योंकि संगठन सत्ताधारी पार्टी से ऊपर है।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब राजनीतिक गलियारों में भाजपा और उसके वैचारिक संरक्षक आरएसएस के बीच कथित मतभेदों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।