
दांतों की ऊपरी परत कमजोर होने, मसूड़ों के पीछे हटने या कैविटी के कारण ठंडा या गर्म खाने पर दांतों में अचानक झनझनाहट और सनसनाहट महसूस होने लगती है।
इस परेशानी से बचने के लिए बहुत ठंडी या गर्म चीजें खाने-पीने से बचें और सेंसिटिव दांतों के लिए बने विशेष टूथपेस्ट का नियमित इस्तेमाल करें।
दांत साफ करते समय सॉफ्ट ब्रिसल वाले टूथब्रश का इस्तेमाल हल्के हाथों से करें और खट्टी चीजें खाने के तुरंत बाद ब्रश करने से बचें।