
अमेरिकी प्रशासन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए वीजा मंजूर कर दिया है।
अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक यह मंजूरी ईरान के मुख्य प्रतिनिधिमंडल और जरूरी कर्मचारियों के लिए दी गई है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि मौजूदा हालातों को देखते हुए युद्ध अपने अंत की ओर बढ़ रहा है और ईरान समझौते के लिए तैयार है।