भारत में Apple Maps ने ट्रांजिट फीचर का सपोर्ट शुरू कर दिया है, जिससे यूजर्स अब पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूट, अराइवल और डिपार्चर टाइम की जानकारी देख सकेंगे।
यह फीचर रियल-टाइम में बस या ट्रेन की स्थिति और सर्विस में आने वाली रुकावटों के बारे में अलर्ट देगा, जिससे यात्रा की प्लानिंग आसान हो जाएगी।
यूजर्स Transit Nearby ऑप्शन के जरिए अपने आसपास के ट्रांसपोर्ट नेटवर्क को मैप पर देख सकते हैं और रोजाना इस्तेमाल होने वाली लाइनों को पिन भी कर सकते हैं।