
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से संघर्ष में मारे गए लोगों के लिए मुआवजे की मांग करने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 5 फीसदी का उछाल आया है।
ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 87 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई है, जबकि WTI क्रूड 82 डॉलर और नेचुरल गैस 2.784 डॉलर के स्तर पर ट्रेड कर रही है।
होर्मुज स्ट्रेट, जो दुनिया की 20 फीसदी तेल आपूर्ति के लिए महत्वपूर्ण है, पर जारी तनातनी और ट्रंप की नई शर्त ने वैश्विक महंगाई का जोखिम बढ़ा दिया है।