
झारखंड में मलेरिया, डेंगू और कालाजार जैसे रोगों को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार से रांची में दो दिवसीय राज्यस्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम शुरू हुआ।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि इन रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर निकाय और शिक्षा विभाग का समन्वय जरूरी है।
प्रशिक्षण में संक्रमित मरीजों को मच्छरदानी उपलब्ध कराने, सक्रिय रोगी खोज और प्रभावित क्षेत्रों में लक्षित अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया है।