
गूगल ने घोषणा की है कि 4 सितंबर से एंड्रॉयड फोन पर गूगल असिस्टेंट को धीरे-धीरे बंद कर उसकी जगह जेमिनाई (Gemini) एआई को डिफॉल्ट असिस्टेंट बनाया जाएगा।
जेमिनाई के सक्रिय होने के बाद 'Hey Google' बोलने या पावर बटन दबाने पर गूगल असिस्टेंट के बजाय जेमिनाई खुलेगा, जो अलार्म और स्मार्ट होम कंट्रोल जैसे काम करेगा।
यह बदलाव आने वाले कुछ हफ्तों में सभी सपोर्टेड एंड्रॉयड डिवाइस, टैबलेट और वियरेबल डिवाइसेस पर लागू हो जाएगा, जिसके बाद पुराने असिस्टेंट पर वापस जाना संभव नहीं होगा।