
रूस में तीन दिनों तक चले संसदीय चुनाव की वोटिंग समाप्त हो गई है और शुरुआती रुझानों में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी यूनाइटेड रशिया जीत की ओर बढ़ रही है।
केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार चुनाव में कुल 56.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
विपक्ष ने आरोप लगाया कि पर्यवेक्षकों को मतदान केंद्रों पर प्रवेश नहीं दिया गया और सीलबंद बैलेट बॉक्स खोले जाने जैसी गड़बड़ियां हुईं।