पाकिस्तान ने अपने सैन्य कमांड स्ट्रक्चर में पिछले 50 वर्षों का सबसे बड़ा बदलाव करते हुए सेना प्रमुख असीम मुनीर को अभूतपूर्व शक्तियां प्रदान की हैं, जिससे वे देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बन गए हैं।
इस नई व्यवस्था के तहत पाकिस्तान में 'एक कमांडर, तीन सेनाएं' का सिस्टम लागू किया गया है, जो सेना की रणनीतिक पकड़ को और अधिक मजबूत करेगा।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव भारत के लिए चिंता का विषय हो सकता है, क्योंकि मुनीर की बढ़ती ताकत के साथ पाकिस्तान की रक्षा और विदेश नीति में आक्रामक रुख अपनाने की संभावना बढ़ गई है।