
नॉर्वे ने यूक्रेन की कंपनी नाफटोग्ज की मांग पर आर्कटिक के स्वालबार्ड में रूसी रिसर्च जहाज 'प्रोफेसर मोल्चानोव' को 2 सितंबर को जब्त कर लिया है।
यह कार्रवाई 2023 में हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा रूस को नाफटोग्ज को 4.22 अरब डॉलर चुकाने के आदेश के बाद रूसी संपत्तियों को वसूलने के प्रयास का हिस्सा है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस जब्ती को समुद्री डकैती करार देते हुए कड़ी चेतावनी दी है कि रूस दुनिया के किसी भी हिस्से में इसका उचित जवाब देगा।