
एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में 4 अगस्त को हुई टर्बुलेंस की घटना के बाद सरकार ने एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन को मंगलवार, 11 अगस्त को समन जारी किया है।
इस घटना में 12 यात्री और क्रू मेंबर घायल हुए थे, जिसके बाद डीजीसीए ने दोनों पायलटों को रोस्टर से हटा दिया है और उनके नशीले पदार्थों के स्क्रीनिंग टेस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है।
नागर विमानन मंत्रालय के सचिव समीर सिन्हा और डीजीसीए के महानिदेशक वीर विक्रम यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने फ्लाइट की सुरक्षा और जवाबदेही तय करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की है।