
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने यूपी आईटीआई प्रवेश के लिए दूसरे चरण का चयन और सीट आवंटन परिणाम शुक्रवार को आधिकारिक वेबसाइट scvtup.in पर जारी कर दिया है।
जिन उम्मीदवारों को इस चरण में सीटें आवंटित हुई हैं, वे 12 से 17 सितंबर 2026 की रात 12 बजे तक संबंधित संस्थानों में पहुंचकर अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
प्रवेश के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन की प्रति, अलॉटमेंट लेटर और अन्य जरूरी दस्तावेज संस्थान में जमा करने होंगे।