
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 120 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
सिरमौर जिले में 28 सड़कें और 33 पेयजल योजनाएं ठप हैं, जबकि कांगड़ा के बडियाली गांव में मकान ढहने से दो लोग घायल हो गए।
मौसम विभाग ने बिलासपुर और कांगड़ा में शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और 12 अगस्त तक पूरे प्रदेश में खराब मौसम का पूर्वानुमान है।