
उत्तर प्रदेश में निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी@5.0 की तैयारियां तेज हो गई हैं जिसकी समीक्षा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की।
इस समारोह के माध्यम से प्रदेश के सभी 75 जिलों में लगभग 7,000 परियोजनाओं के जरिए 7.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतरेगा।
प्रस्तावित निवेश में पश्चिमांचल को करीब पौने पांच लाख करोड़ और पूर्वांचल को 1.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का हिस्सा मिलने की उम्मीद है।