
व्हाट्सएप अब आईफोन पर मल्टी-अकाउंट फीचर को अपग्रेड करते हुए एक ही ऐप में तीन व्हाट्सएप अकाउंट इस्तेमाल करने की सुविधा पर काम कर रहा है.
यह फीचर वर्तमान में बीटा टेस्टिंग चरण में है और उन यूजर्स के लिए बेहद उपयोगी होगा जो पर्सनल, ऑफिस और अन्य कामों के लिए अलग-अलग नंबर रखते हैं.
इस नए अपडेट के आने पर प्रत्येक अकाउंट की अपनी चैट हिस्ट्री, नोटिफिकेशन और प्राइवेसी सेटिंग्स अलग रहेंगी जिससे बिना लॉग आउट किए आसानी से स्विच किया जा सकेगा.