चीनी उद्योग संगठन ISMA ने स्पष्ट किया है कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है और जल्द ही खुदरा बाजार में कीमतों में गिरावट देखने को मिल सकती है।
ISMA अध्यक्ष नीरज शिरगांवकर के अनुसार, सितंबर के अंत तक देश में 35 लाख टन चीनी का क्लोजिंग स्टॉक रहने का अनुमान है, जबकि 15 अक्टूबर से नई पेराई का सीजन शुरू होगा।
सरकार द्वारा 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति देने से बाजार में आपूर्ति बेहतर हुई है, जिससे कीमतों पर दबाव कम हो रहा है।