बलूच विद्रोहियों ने 11 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाने का ऐलान किया है, जबकि पाकिस्तानी सेना ने 6 जुलाई से 'ऑपरेशन शबान' और 'ऑपरेशन अल-अज़्म' चला रखा है।
क्वेटा स्थित सेना की XII कोर और ISI के जॉइंट सिग्नल्स इंटेलिजेंस ब्यूरो की भारी तैनाती के बावजूद विद्रोही ग्वादर और समुंगली जैसे प्रमुख सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहे हैं।
पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अपनी साख बचाने के लिए नया मिलिट्री ऑपरेशन शुरू करने की घोषणा की है, क्योंकि गुरिल्ला युद्ध के कारण सेना को भारी नुकसान हो रहा है।