
उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के संविधान खतरे में होने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि खुद अखिलेश खतरे में हैं।
राजभर ने सवाल उठाया कि चार बार यादव मुख्यमंत्री बने लेकिन कभी किसी मुस्लिम को मुख्यमंत्री चेहरा नहीं बनाया गया और सपा का 'भाईचारे का चुनाव' असल में दौलत का चुनाव है।
उन्होंने दावा किया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सुभासपा की वजह से ही सपा की सीटें 125 तक पहुंची थीं और आज सपा अध्यक्ष का साथ देने वाला कोई नहीं है।