
बंगाल पुलिस की एसटीएफ ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के संदेह में सिलीगुड़ी के प्रदीप्त बोस को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
आरोपी को दिल्ली के बंगाली पट्टी इलाके से पकड़ा गया और गुरुवार को उसे कूचबिहार जिले के दिनहाटा लाया गया है।
पिछले एक सप्ताह के भीतर आईएसआई एजेंट होने के संदेह में कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनसे पूछताछ के बाद प्रदीप्त का नाम सामने आया।