
रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं और अब वह शाहिद अफरीदी के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब हैं।
पाकिस्तानी बल्लेबाज शाहिद अफरीदी ने कीवी टीम के खिलाफ वनडे में 50 छक्के लगाए हैं, जबकि रोहित के नाम फिलहाल 49 छक्के दर्ज हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में रोहित इस ऐतिहासिक उपलब्धि को अपने नाम कर सकते हैं।