
उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के करीब 70 हजार शिक्षकों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है जिनका प्रमोशन 2016 से रुका था।
बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को वरिष्ठता सूची तैयार कर 23 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय में भेजने के निर्देश दिए हैं।
सभी सूचियां मिलने के बाद नवंबर से शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से आगे बढ़ाई जाएगी।