
पटना नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में आगामी दीवाली और छठ पूजा के लिए 18 से 19 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है।
नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने और पानी देर से निकलने के कारण इस बार बजट में 4 करोड़ रुपए बढ़ाए गए हैं।
छठ पूजा के दौरान घाटों की सफाई के लिए सफाई कर्मी तीन शिफ्टों में काम करेंगे और शहर में 7,500 अतिरिक्त लाइटें लगाई जाएंगी।