
आज 1 सितंबर से दिल्ली सहित देश भर में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर अब 2747.50 रुपये का हो गया है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 2916.50 रुपये और लेह में 3385.50 रुपये तक पहुंच गई है।
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, वहीं 5 किलो वाले नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर की कीमत 762 रुपये से बढ़कर 764 रुपये हो गई है।