पंजाब पुलिस ने जंतर-मंतर पर हमले की साजिश रचने वाले आईएसआई समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में 4 नाबालिग शामिल हैं, जिनके पास से पेट्रोल बम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
जांच में सामने आया कि ये लोग अमृतसर से पाकिस्तान को फुटेज भेज रहे थे और रेलवे ट्रैक पर कैमरा लगाकर निगरानी कर रहे थे।