
उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-A मुकाबले में बिहार के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है।
रिंकू ने 164 गेंदों में 109 रन बनाकर नाबाद पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
कप्तान माधव कौशिक के नाबाद 124 रनों की बदौलत उत्तर प्रदेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 84 ओवरों में 287/3 रन बना लिए हैं।