
एसबीआई के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने संकेत दिया है कि बैंकिंग सिस्टम में पर्याप्त नकदी होने के कारण अगले 2-3 महीने तक एफडी दरों में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।
फिलहाल बैंकों को ज्यादा डिपॉजिट जुटाने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने की कोई जरूरत महसूस नहीं हो रही है।
हालांकि, भविष्य में लोन की मांग बढ़ने पर बैंक जमा जुटाने के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा कर सकते हैं।