
मुंबई में मानसून के दौरान डेंगू के मामलों में 28 प्रतिशत और मलेरिया के मामलों में 18 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मध्य-जुलाई तक डेंगू के 938 मामले और मलेरिया के 3,681 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
मनपा ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 10 लाख से अधिक घरों का सर्वेक्षण करने का दावा किया है, जबकि शहर में लेप्टोस्पायरोसिस और स्वाइन फ्लू के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं।