
बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और नए सहायक प्रोफेसरों को शिक्षण पद्धतियों की ट्रेनिंग के लिए विदेश भेजने की योजना बनाई है.
छठ पर्व के बाद शिक्षा विभाग स्कूल शिक्षकों के चयन के नियम और प्रक्रिया तय करेगा, जिन्हें जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से आवेदन करना होगा.
इसके अलावा राज्य के 2,451 नवनियुक्त सहायक प्रोफेसरों में से 100 को ऑक्सफोर्ड जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।