
पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि अमेरिकी जनता ने भ्रष्टाचार, अक्षमता और संवेदनहीनता के कारण रिपब्लिकन नेताओं के समझौतावादी रवैये को और बर्दाश्त करने से इनकार कर दिया है.
उन्होंने चुनाव में जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों और डेमोक्रेटिक पार्टी का समर्थन करने वाले वालेंटियर्स को बधाई दी, और कहा कि लोगों ने अपने गुस्से को एक्शन में बदला है.
हैरिस ने कहा कि अब डेमोक्रेटिक पार्टी की जिम्मेदारी है कि वे वर्किंग परिवारों को आर्थिक राहत दिलाएं और इस प्रशासन को उसके भ्रष्टाचार के लिए जवाबदेह ठहराएं.