पिछले 60 घंटों के दौरान पाकिस्तान के नूर खान और मसरूर एयरबेस पर तुर्की के C-130 हरक्यूलिस सैन्य विमानों की असामान्य और लगातार आवाजाही देखी गई है।
खुफिया सूत्रों के अनुसार, तुर्की इन उड़ानों के जरिए पाकिस्तान को ड्रोन, आधुनिक उपकरण और HQ-सीरीज का एयर डिफेंस सिस्टम सौंप रहा है।
पाकिस्तान की गंभीर आर्थिक तंगी और 10 अरब डॉलर की विदेशी मदद मांगने के बावजूद, सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर इन हथियारों की खरीद को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।