रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने SCO सदस्यों से एक डेवलपमेंट बैंक बनाने का प्रस्ताव दिया है, जो पश्चिमी वित्तीय प्रणालियों से स्वतंत्र होकर काम करेगा।
पुतिन ने बताया कि पिछले साल SCO देशों के साथ रूस का ट्रेड टर्नओवर 400 अरब डॉलर से अधिक था और आपसी लेनदेन में 98% से ज्यादा हिस्सा राष्ट्रीय मुद्राओं का था।
भारत का रुख स्पष्ट रहा है कि SCO को पश्चिमी-विरोधी समूह नहीं बनना चाहिए, हालांकि प्रस्तावित बैंक सदस्य देशों के लिए अतिरिक्त वित्तीय चैनल के रूप में काम कर सकता है।