
व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर बताया है कि अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के प्रयासों से दक्षिणी यूक्रेन के ओलेश्की शहर में स्थानीय युद्धविराम तय हुआ है।
तबाही की कगार पर पहुँचे इस शहर में सीजफायर 29 अक्टूबर को लागू होगा ताकि वहाँ मानवीय सहायता और राहत सामग्री पहुँचाई जा सके।
खेरसोन के पास स्थित इस शहर में अब केवल 2 हजार निवासी बचे हैं, जिन्हें गंभीर रूप से चिकित्सा और खाद्य आपूर्ति की आवश्यकता है।