
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी कीमो पॉल निजी और पारिवारिक कारणों के चलते बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।
पॉल की जगह अनकैप्ड खिलाड़ी शमर स्प्रिंगर को वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
बांग्लादेश दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से वॉर्मअप मैच से होगी, जबकि पहला टेस्ट 28 अक्टूबर से मीरपुर में खेला जाएगा।