सुप्रीम कोर्ट ने देश में बढ़ती ड्रग्स तस्करी और इससे जुड़े मामलों में देरी पर स्वतः संज्ञान लेते हुए केंद्र और सभी राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है।
सीजेआई सूर्यकांत ने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी एक गंभीर समस्या है, जिसके लिए एजेंसियों को स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित करना होगा।
अदालत ने सभी राज्यों से ड्रग्स तस्करी के लंबित मामलों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है ताकि इस पर प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा सके।