
सऊदी अरब ने अपनी महत्वपूर्ण ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को दोबारा शुरू कर दिया है, जिसे सितंबर में हुए ड्रोन हमले के बाद अस्थायी तौर पर बंद करना पड़ा था।
इस पाइपलाइन के शुरू होने से रेड सी के पास स्थित अरामको की रिफाइनरियों को फिर से तेल की सप्लाई मिलने लगी है, हालांकि अभी इसे कम क्षमता पर चलाया जा रहा है।
सप्लाई बढ़ने की उम्मीद के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के पास से घटकर लगभग 97 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है।