
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि में जन्माष्टमी के अवसर पर 500 ड्रोन्स के जरिए पहली बार भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया।
बारिश के कारण देरी के बाद रात 11:30 बजे शुरू हुए इस शो में कन्हैया की बाल लीलाओं की 12 से अधिक मनोहारी आकृतियां आसमान में दिखाई दीं।
बॉटलैब डायनामिक्स द्वारा संचालित इस शो में मोर पंख, माखन चोरी और सुदर्शन चक्र जैसी आकृतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।