
एयरटेल ने ट्राई के नए निर्देशों के तहत 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये के तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं।
इन तीनों प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी, रोमिंग कॉलिंग और 300 एसएमएस की सुविधा मिलती है, लेकिन मोबाइल इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है।
185 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 28 दिन, 203 रुपये वाले की 30 दिन और 206 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी एक महीने की है।