
एशियाई खेलों के तीसरे दिन भारत ने शूटिंग और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में कुल 4 मेडल अपने नाम किए.
शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल आया, जबकि हिमांशु ने व्यक्तिगत सिल्वर और रुद्रांक्ष ने ब्रॉन्ज जीता.
भारत ने टेबल टेनिस में पाकिस्तान को और कबड्डी तथा बैडमिंटन में बांग्लादेश को शिकस्त देकर अपने मुकाबले जीते।