
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के एडमंटन शहर में स्थित नानकसर गुरुद्वारा गुरसिख मंदिर में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया।
यह हिंसक घटना शादी की रस्म शुरू होने से पहले सुबह की प्रार्थना के दौरान हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं।
घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक हमलावर की पहचान उजागर नहीं हुई है।