
iQOO अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO Neo 11 Ultra 18 अगस्त को चीन में लॉन्च करने जा रहा है, जिसके साथ iQOO Z11S भी पेश किया जाएगा।
यह स्मार्टफोन कस्टमाइज्ड 3nm MediaTek Dimensity 9500M चिपसेट से लैस होगा, जिसे कंपनी ने बेहतर परफॉर्मेंस और एनर्जी एफिशिएंसी के लिए को-डेवलप किया है।
दोनों नए हैंडसेट फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और कंपनी ने इनके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी टीज करना शुरू कर दिया है।