
दिल्ली हाईकोर्ट ने पंजाब में टारगेट किलिंग से जुड़े UAPA मामलों में ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जौहल को जमानत दे दी है।
जौहल पर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स के लिए फाइनेंसर और कूरियर की भूमिका निभाने का आरोप है, जिसके लिए वह 2016 से गिरफ्तार थे।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हाईकोर्ट ने इन मामलों पर नए सिरे से विचार करते हुए जमानत का आदेश दिया है।