बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को हाल ही में मुंबई में एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो के बाहर पपराजी के साथ बहुत ही नर्मी से पेश आते देखा गया.
हाल ही में 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में पपराजी कल्चर पर नाराजगी जताने वाले अभिनेता ने इस बार कैमरों के सामने रुककर खुलकर तस्वीरें खिंचवाईं.
इस दौरान सलमान खान ब्लैक शर्ट, लाइट ब्लू डेनिम जींस और काउबॉय हैट वाले अपने डैशिंग लुक में नजर आए, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया.