
शिक्षक दिवस के अवसर पर भागलपुर प्रमंडल के 40 उत्कृष्ट शिक्षकों को उनके नवाचार और कुशल प्रबंधन के लिए सम्मानित किया जाएगा।
बांका जिले के बेलहर प्रखंड से रवि रंजन कुमार सिंह, विकास कुमार साव और संजय कुमार का चयन इस प्रमंडलीय सम्मान के लिए किया गया है।
यह सम्मान समारोह भागलपुर के जिला स्कूल परिसर में आयोजित होगा, जहां शिक्षकों को उनके बाल-अनुकूल वातावरण बनाने के प्रयासों के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।