
हाल ही में नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुए नुकसान के चलते देश की जलविद्युत उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई है, जिसके बाद नेपाल भारत से 1100 मेगावाट बिजली खरीदेगा।
नेपाल बिजली प्राधिकरण के अनुसार, देश की 3,740 मेगावाट कुल क्षमता में से लगभग 640 मेगावाट क्षमता हालिया प्राकृतिक आपदाओं के कारण प्रभावित हुई है।
नेपाल के बिजली प्राधिकरण के प्रवक्ता राजन ढकाल ने बताया कि दिसंबर 2026 से मई 2027 के बीच विशेषकर फरवरी से मई तक बिजली की मांग सबसे ज्यादा रहने की उम्मीद है।